
16 घंटे तक नहाती रही महिला, बाहर निकली तो शरीर का हो गया ऐसा हाल!
AajTak
ब्रिटेन में एक महिला के साथ ऐसा अजीबोगरीब हादसा हुआ कि उसे सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगनी पड़ गई. डेना नाम की इस महिला ने टिकटॉक पर वीडियो डालकर लोगों से मदद की गुहार लगाई है. डेना ने कहा कि 16 घंटे पानी में बिताने के बाद दरअसल उनके साथ ऐसी समस्या पेश आई है.
ब्रिटेन में एक महिला के साथ ऐसा अजीबोगरीब हादसा हुआ कि उसे सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगनी पड़ गई. डेना नाम की इस महिला ने टिकटॉक पर वीडियो डालकर लोगों से मदद की गुहार लगाई है. डेना ने कहा कि 16 घंटे पानी में बिताने के बाद दरअसल उनके साथ ऐसी समस्या पेश आई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels) टिकटॉक पर काफी एक्टिव डेना के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. उन्होंने इस वीडियो में कहा- जब आप दुर्घटनावश 16 घंटे पानी के अंदर बिता देते हैं तो आपके पैरों के हालात ऐसे हो जाते हैं. मैं इन्हें देखकर काफी नर्वस महसूस कर रही हूं. क्या कोई इसका इलाज बता सकता है? (फोटो क्रेडिट: msdanalee टिकटॉक) डेना के पैर में काफी झुर्रियों को देखा जा सकता है. डेना ने कहा कि सिर्फ झुर्रियां ही नहीं बल्कि उनका पैर भी ग्रे रंग का हो चुका है. कई लोग जहां उनके पैरों को देखकर काफी चिंतित दिखे और अपनी तरफ से राय देने लगे. एक शख्स का कहना था कि हीट पैक्स को 5-5 मिनटों के अंतराल में पैरों पर लगाकर उन्हें सामान्य बनाया जा सकता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












