
150 मौतें, 10 हजार घर तबाह... जानिए मणिपुर में हिंसा के 100 दिन बाद कैसे हैं हालात?
AajTak
मणिपुर ट्राइबल्स फोरम ने बताया कि आज मणिपुर हिंसा का 100वां दिन है. मणिपुर का जियो डेमोग्राफिक परिदृश्य स्थायी रूप से बदल गया है. अब तक राज्य में शांति स्थापित करने का कोई ठोस समाधान नहीं निकला है.
मणिपुर में 100 दिन से हिंसा जारी है. संसद में भी मणिपुर हिंसा को लेकर खूब हंगामा हुआ. अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया. गृह मंत्री अमित शाह और आखिर में पीएम मोदी ने जवाब भी दिया. मणिपुर के ताजा हालातों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, ''मणिपुर में अब तक 150 लोगों की मौत हुई है. हिंसा को लेकर 11,006 मामले दर्ज किए गए हैं.'' राज्य में 10 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचाया गया है.
इसी बीच मणिपुर ट्राइबल्स फोरम दिल्ली ने गुरुवार को दावा किया कि हिंसा के 100 दिन बीत जाने के बावजूद मणिपुर में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है. फोरम ने कहा कि मणिपुर में जारी हिंसा में अकेले आदिवासी (कुकी) समाज के 130 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 55000 लोग बेघर हुए हैं.
मणिपुर ट्राइबल्स फोरम ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरुवार को कहा, ''आज मणिपुर हिंसा का 100वां दिन है. मणिपुर का जियो डेमोग्राफिक परिदृश्य स्थायी रूप से बदल गया है. हिंसा में अब तक 130 आदिवासी मारे गए हैं. जबकि आदिवासियों के 6000 से ज्यादा घरों को जला दिया गया. इसके चलते 55000 लोग बेघर हो गए और राहत शिविरों में रह रहे हैं. राज्य में शांति स्थापित करने का कोई ठोस समाधान नहीं निकला है.
इससे पहले बुधवार को अमित शाह ने संसद में कहा था कि मणिपुर में समस्याएं पड़ोसी म्यांमार से कुकी शरणार्थियों के आने के बाद से शुरू हुईं, जब वहां के सैन्य शासकों ने 2021 में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. शाह के बयान का जिक्र करते हुए फोरम ने कहा, कुकी शरणार्थियों के बारे में संसद में गृह मंत्री का बयान निराशाजनक था. न्याय और लोकतंत्र के अस्तित्व की खातिर सच्ची कहानी सामने लाने के लिए आरोपों पर गहन जांच की जानी चाहिए. क्या इस तरह का आरोप हिंसा के कृत्य को उचित ठहराता है?
शाह ने यह भी कहा था कि कुकी शरणार्थियों ने मणिपुर घाटी के जंगलों में बसना शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में जनसांख्यिकीय परिवर्तन की आशंका बढ़ गई है. शाह ने कहा, मणिपुर घाटी में अशांति तब शुरू हुई जब अफवाहें फैलने लगीं कि शरणार्थी बस्तियों को गांव घोषित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मैतेई लोगों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के मणिपुर हाईकोर्ट के आदेश ने आग में घी डालने का काम किया.
अमित शाह ने बताए मणिपुर के ताजा हालात

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







