
150 घंटे तक की मेगा बैटरी लाइफ के साथ boAt के नए ईयरबड्स लॉन्च, कीमत 2999 रुपये
AajTak
पॉपुलर इंडियन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी boAt ने भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Airdopes 621 को भारत में लॉन्च किया है. इस ऑडियो डिवाइस की खास बात ये है कि इसमें 150 घंटे का बैटरी बैकअप यूजर्स को मिलेगा.
पॉपुलर इंडियन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी boAt ने भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Airdopes 621 को भारत में लॉन्च किया है. इस ऑडियो डिवाइस की खास बात ये है कि इसमें 150 घंटे का बैटरी बैकअप यूजर्स को मिलेगा. इसमें पावर बैंक भी बिल्ट-इन है और फास्ट पेयरिंग के लिए इसमें boAt की IWP टेक्नोलॉजी दी गई है. boAt Airdopes 621 को दो कलर ऑप्शन्स- एक्टिव ब्लैक और वाइट फ्रोस्ट में पेश किया गया है. इसे 2,999 रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत पर उतारा गया है. ग्राहक इसे Amazon इंडिया और बोट की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ग्राहकों को इसके साथ 1 साल की वॉरंटी भी मिलेगी. इन ईयरबड्स में एक्सट्रा बेस के लिए ट्यून किए गए 6mm ड्राइवर्स के साथ boAt का सिग्नेचर साउंड मिलेगा. इस डिवाइस के चार्जिंग केस में ही पावर बैंक मौजूद है. चार्जिंग केस में 2600mAh की बैटरी दी गई है. वहीं, दोनों बड्स में 23mAh की बैटरी मौजूद है. केवल बड्स में यूजर्स को 5 घंटे की बैटरी मिलेगी. जबकि, चार्जिंग केस साथ बैटरी बैकअप 150 घंटे का मिलेगा. यानी अगर एक दिन में हेडसेट को 5 घंटे भी चलाया जाए तो इसे पूरे महीने चलाया जा सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











