
15 हजार में बेस्ट फोन, Samsung से लेकर Vivo तक, 6500mAh बैटरी-बेहतरीन कैमरा
AajTak
Best 5G Phone Under 15000: नया फोन खरीने की प्लानिंग कर रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा फोन बेस्ट है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ डिवाइसेस की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो अपने बजट में बेहतरीन पैकेज ऑफर करते हैं. इस लिस्ट में 15 हजार रुपये तक के फोन शामिल हैं. इनमें बड़ी बटैरी, दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा मिलेगा.
एक परफेस्ट स्मार्टफोन खरीदना बहुत ही मुश्किल टास्क है. ऐसे वक्त में जब आपको कई सारे ब्रांड्स और मॉडल्स का विकल्प मिल रहा हो, बेस्ट फोन चुनना मुश्किल हो जाता है. सबसे पहले तो आपको बजट तय करना होता है. उस बजट में मिल रहे सभी स्मार्टफोन्स को शॉर्ट लिस्ट करके उससे परफेक्ट मैच चुनना पड़ेगा.
आपका ये काम हम आसान कर दे रहे हैं. मान लीजिए आपका बजट 15 हजार रुपये तक का है. ऐसे में आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे. ऐसे ही कुछ विकल्पों में से हम बेस्ट ऑप्शन को छांटकर लाए हैं. आइए जानते हैं इस बजट में मिल रहे बेस्ट फोन्स की डिटेल्स.
पोको का ये फोन दमदार फीचर के साथ आता है. 14,999 रुपये में आपको इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा. Poco X7 5G में Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर मिलता है. ये फोन 50MP + 8MP + 2MP के ट्रिपल रियर कैमरा और 20MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है. ये फोन एक अच्छा विकल्प है.
ये हैंडसेट भी अच्छा विकल्प है. इसमें Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है. स्मार्टफोन में 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,498 रुपये है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन कैमरे में तुरंत बदल लें ये सेटिंग्स, दिवाली पर आएंगी खूबसूरत तस्वीरें, फोन सस्ता हो या महंगा फर्क नहीं पड़ेगा
अगर आप रेडमी की ब्रांडिंग के साथ जाना चाहते हैं, तो ये फोन बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें AMOLED डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन और Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











