
15 राज्य, 6700 KM सफर... कल से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पढ़ें पूरा प्लान
AajTak
राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. इंफाल में इस यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ये यात्रा थौबल जिले के खांगजोम से शुरू होगी. 66 दिनों तक चलने वाली ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार (14 जनवरी) से शुरू होने जा रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. इंफाल में इस यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ये यात्रा थौबल जिले के खांगजोम से शुरू होगी. 66 दिनों तक चलने वाली ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. ये यात्रा पैदल और बस के जरिए की जाएगी. इस दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे. 67वें दिन यात्रा के समापन पर राहुल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं.
खांगजोम युद्ध स्मारक एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसका उद्घाटन 2016 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कांग्रेस सरकार के दौरान किया था. यह 1891 में हुए आखिरी एंग्लो-मणिपुर युद्ध के शहीदों की याद में बनाया गया है.
कांग्रेस के मुताबिक रविवार को राहुल गांधी सुबह 11 बजे इंफाल पहुचेंगे और खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे. इसके बाद यात्रा से पहले थोबल में एक सभा होगी. फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के नेृतत्व में शुरू होने जा रही इस दूसरी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. यात्रा के दौरान INDIA गठबंधन के तमाम नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा है. इसके अलावा कई और हस्तियां भी इस यात्रा में शामिल होंगी.
15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी. इस दौरान ये यात्रा 6713 किलोमीटर लंबा दायरा कवर करेगी. ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचेगी. यहां यात्रा का समापन होगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







