
'15 गुना ज्यादा है क्राइम रेट...', शिकागो में सेना उतारने के फैसले पर अमेरिका ने भारत-PAK का किया जिक्र
AajTak
27 साल की कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी हैं. वह व्हाइट हाउस की अब तक की सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव हैं. खूबसूरत और बेहद तेज-तर्रार लेविट दरअसल ट्रंप की गुडबुक्स में हैं. ट्रंप के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल में उन्होंने जनवरी 2025 में इस पद की शपथ ली थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन के बाद शिकागो में सेना भेजने की धमकी दे रहे हैं. शिकागो एक डेमोक्रेटिक राज्य है, जिस वजह से राजनीतिक टकराव गहराता जा रहा है. इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) ने डेमोक्रेटिक राज्यों में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं को लेकर पाकिस्तान और भारत का हवाला दिया.
कैरोलिन लेविट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि डेमोक्रेट शासित शहरों में अपराध की स्थिति इसलिए बिगड़ी है क्योंकि वहां की नीतियां अपराध को बढ़ावा देती हैं. लेविट ने ट्रंप प्रशासन की अपराध विरोधी नीतियों पर जोर दिया, जिसमें कैशलेस बेल नीति को समाप्त करने की बात शामिल थी.
उन्होंने इस नीति को अपराध बढ़ने का एक प्रमुख कारण बताया क्योंकि इसके तहत अपराधी आसानी से जमानत पर रिहा हो जाते हैं. इस दौरान लेविट ने वॉशिंगटन में हिंसक अपराध में 41 फीसदी की कमी का उदाहरण दिया, जिसे ट्रंप प्रशासन की नीतियों का परिणाम बताया.
इस्लामाबाद से दोगुना है शिकागो का मर्डर रेट
लेविट ने कहा कि शिकागो का मर्डर रेट पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दोगुना और भारत की राजधामनी नई दिल्ली से लगभग 15 गुना अधिक है. उन्होंने कहा कि शिकागो में हत्या लॉस एंजेलिस से तीन गुना और न्यूयॉर्क सिटी से लगभग पांच गुना अधिक था.
लेविट ने बताया कि शिकागो में पिछले 13 वर्षों से लगातार अमेरिका के किसी भी शहर में सबसे ज्यादा हत्याएं हो रही हैं. 2024 में शिकागो में हत्या का रेट अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में बहुत अधिक थी. 2025 में अब तक शिकागो में 147,899 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें से केवल 16 फीसदी मामलों में गिरफ्तारी हुई.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








