
15 अगस्त पर Hyundai का स्पेशल ऑफर, इन सर्विस पर है 20% तक डिस्काउंट!
AajTak
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Hyundai Motors ने विशेष ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी के इस Freedom Drive ऑफर में कई सारी सर्विस पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. जानें पूरी खबर
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी Hyundai Motors ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पेशल ऑफर पेश किया है. Freedom Drive नाम के इस ऑफर में कंपनी अपनी कई सर्विस पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है. पाएं पूरी डिटेल Hyundai Motors का Freedom Drive ऑफर पूरे देश में चलाया जाएगा. इस ऑफर में कंपनी विशेष तौर पर कार के मेंटिनेंस से जुड़ी सर्विस पर भारी डिस्काउंट दे रही है. इसमें एक्स्टेंडेड वारंटी, रोड साइड असिस्टेंस और सर्विस की मैकेनिकल लेबर पर छूट शामिन है. Hyundai Motors ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उसका Freedom Drive ऑफर पूरे एक हफ्ते चलेगा. ये ऑफर देशभर में 14 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा. (Photo : Getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












