
14 सेकंड, 14 गोलियां और पंजाब से कनाडा तक खौफ... लॉरेंस ने एपी ढिल्लों को निशाने पर क्यों लिया? जानें पूरी कहानी
AajTak
रविवार की रात ढिल्लों के कनाडा के मकान पर कुछ शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग बोले तो 14 सेकंड में 14 गोलियां बरसाईं. और जानते हैं इसकी वजह क्या रही? वजह रही ढिल्लों का सलमान खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आना.
जुर्म की दुनिया में एक पुरानी कहावत है, दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है और दुश्मन का दोस्त दुश्मन. पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों पर फिलहाल यही बात फिट बैठती है. रविवार की रात ढिल्लों के कनाडा के मकान पर कुछ शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग बोले तो 14 सेकंड में 14 गोलियां बरसाईं. और जानते हैं इसकी वजह क्या रही? वजह रही ढिल्लों का सलमान खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आना. असल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है और गैंग की नजर में सलमान से दोस्ती ढिल्लों की सबसे बड़ी गलती है.
कनाडा में फायरिंग, भारत में खौफ वो दिन का वक्त था. आलीशान मकान. घर के बाहर दो महंगी गाड़ियां खड़ी हैं. और सबकुछ अच्छा दिख रहा था. लेकिन रात के अंधेरे में. उसी लोकेशन पर दनादन गोलियां चल रही हैं. गाड़ियों में आग लगी है. और फायरिंग की आवाज़ से पूरा इलाक़ा थर्रा रहा है. पहली नजर में शूटआउट की ये तस्वीरें किसी वीडियो गेम जैसी या फिर किसी हॉलीवुड मूवी के क्लिप जैसी लगती हैं, लेकिन ये तस्वीरें फिक्शन नहीं बल्कि पूरी तरह रियल हैं. और उन रियल तस्वीरों ने कनाडा से लेकर इंडिया तक में सिहरन पैदा कर दी है.
लॉरेंस गैंग की करतूत असल में ये तस्वीरें हैं पंजाबी सिंगर अमृत पाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के कनाडा के उस मकान की, जहां रविवार की रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. शूटर्स ने अपनी इस करतूत को बाकायदा बॉडी वॉर्न कैमरे से शूट किया. उसका वीडियो बना कर जारी दिया. और फिर सोशल मीडिया पर इस शूटआउट की जिम्मेदारी भी ले ली.
क्या निशाने पर आए एपी ढिल्लों? लेकिन आखिर सिंगर एपी ढिल्लों रातों-रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर क्यों आ गए? क्यों ढिल्लों को मारने या फिर उन्हें डराने के लिए यूं विदेशी ज़मीन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं? और इस शूटआउट से सलमान ख़ान का क्या कनेक्शन है? आज वारदात में आपको ये पूरी बिहाइंड स्टोरी बताएंगे, लेकिन आइए सबसे पहले इस वीडियो को फ्रेम दर फ्रेम समझने की कोशिश करते हैं.
14 सेकंड, 14 गोलियां 14 सेकंड के इस वीडियो में 14 गोलियां चलती दिखाई दे रही हैं. यानी हर सेकंड एक गोली. अंधाधुंध चलती इन गोलियों को देख कर लगता है कि ये समझा जा सकता है कि ये शूटर कितने बेअंदाज़ हैं. जिन्हें ना तो कायदे कानून की फिक्र है और ना ही किसी और बात की. वो तो गनीमत है कि वारदात के वक़्त इस घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था या फिर किसी ने बाहर झांकने की गलती नहीं की, वरना कुछ भी हो सकता था.
लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी लेकिन इससे पहले कि कनाडा की वैंकूवर पुलिस इस शूटआउट की गुत्थी को सुलझा पाती, गुनहगारों तक उसके हाथ पहुंच पाते, भारत के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ले ली. लॉरेंस के गुर्गे रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







