
14 साल बाद कमबैक कर खुश शिल्पा शेट्टी, रिलीज से पहले हंगामा 2 को क्यों बताया सुपरहिट?
AajTak
आजतक से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने ना सिर्फ फिल्म हंगामा 2 के बारे में बात की. बल्कि हमसे अपना एक ऐसा सीक्रेट भी शेयर किया जो उन्होंने पहले कभी किसी के साथ शेयर नहीं किया था.
शिल्पा शेट्टी फिल्मी दुनिया की वो खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जिनका स्टारडम वक्त के साथ हमेशा बढ़ता ही रहा है. 90 के दशक में शिल्पा बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस हुआ करती थीं. लेकिन फिर शिल्पा ने कुछ सालों के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अब एक बार फिर शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘हंगामा 2’ के साथ फिल्मों में बतौर लीड वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी, प्रणिता सुभाष और परेश रावल की भी अहम भूमिका है.More Related News













