
14 साल बाद इतना बड़ा धमाका... जानिए कब-कब दहली देश की राजधानी दिल्ली!
AajTak
दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक कार में धमाका होने के बाद आग लग गई. इस दौरान कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं.
सोमवार की शाम लाल किले के पास हुए कार धमाके ने 10 लोगों की जान ले ली. घायलों की संख्या 25 के आसपास बताई जा रही है. इस धमाके ने 14 साल बाद दिल्ली के अमन में खलल डाला है. इससे पहले 2008 में राजधानी बम धमाकों की गवाह बनी थी. भारत की राजधानी न केवल सत्ता का केंद्र है, बल्कि देश की सुरक्षा और शांति का प्रतीक भी मानी जाती है. लेकिन पिछले चार दशकों में यह शहर कई बार आतंक की आग में झुलसा है. यहां हुए धमाके सिर्फ जान-माल का नुकसान नहीं थे, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था, खुफिया तंत्र और लोगों के भरोसे को झकझोर देने वाले साबित हुए.
साल 1985 में दिल्ली में पहला बड़ा धमाका हुआ, जब 10 मई को ट्रांजिस्टर में फिट किए गए बम एक साथ कई जगह फट पड़े. इन धमाकों में सिर्फ दिल्ली में ही 49 लोगों की मौत और 127 लोग घायल हुए थे. यह हमला बसों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर किया गया था. आजादी के बाद की यह शुरुआती बड़ी आतंकी वारदात थी, जिसने दिल्ली के दिल में डर का बीज बो दिया.
इसके बाद 21 मई 1996 को लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में भयंकर धमाका हुआ. शाम के वक्त भीड़भाड़ के बीच हुए इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत और 38 से अधिक लोग घायल हुए. इस हमले की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर इस्लामिक फ्रंट ने ली थी. यह वह दौर था जब कश्मीर में आतंकवाद तेजी से फैल रहा था और उसकी लपटें दिल्ली तक पहुंच चुकी थीं.
इस वारदात ने साफ कर दिया कि अब आतंक केवल सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजधानी में भी पहुंच चुका है. साल 2005 में दिवाली से ठीक दो दिन पहले, 29 अक्टूबर को तीन जगहों पर एक साथ धमाके हुए. पहाड़गंज, गोविंदपुरी और सरोजिनी नगर मार्केट में हुए इन विस्फोटों ने पूरे देश को हिला दिया. 62 लोग मारे गए और 210 से अधिक घायल हुए.
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन ने ली थी. त्योहारों के मौसम में हुई इस घटना ने यह दिखाया कि आतंकी किसी भी मौके को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 13 सितंबर 2008 को एक बार फिर दिल्ली आतंक की चपेट में आई. उस दिन पांच जगहों करोल बाग, कनॉट प्लेस और ग्रेटर कैलाश में लगभग एक ही समय में विस्फोट हुए थे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










