
14 नवंबर से शुरू हो रहा ट्रेड फेयर, टिकट की कीमत से लेकर एंट्री टाइमिंग तक... जानें सब कुछ
AajTak
India International Trade Fair 2024: इस बार ट्रेड फेयर का आगाज 14 नवंबर को हो जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) टिकट बेचेगा. ट्रेड फेयर में जाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में टिकट ले सकते हैं.
India International Trade Fair 2024: दिल्ली में 14 नवंबर से 43वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज होने वाला है. यह ट्रेड फेयर 14 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक चलेगा, लेकिन आम लोगों के लिए ये 19 नवंबर को खुलेगा. 14 नवंबर से 18 नवंबर तक सिर्फ बिजनेस क्लास लोगों को एंट्री मिलेगी. इस ट्रेड फेयर में देश के सभी राज्यों के स्टॉल होंगे. वहीं, कुछ विदेशों के भी स्टॉल होंगे. तो चलिए जानते हैं कहां से ले सकते हैं टिकट.
समय और स्थान भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा.
कहां मिलेंगे टिकट? हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) टिकट बेचेगा. आगामी lITF 2024 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में ले सकते हैं. इसके अलावा आप अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला ( trade fair 2024) के टिकट यहां से भी ले सकते हैं.
टिकट की कीमत इस बार टिकट की कीमत 80 रुपये है.
किस गेट से होगी एंट्री ट्रेड फेयर में आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 3, 4 (भैरे रोड) और गेट 6, 10 (मथुरा रोड से होगी.
क्या हैं एंट्री की टाइमिंग? इंटरनेशनल ट्रेड फेयर सुबह 09:30 बजे शुरू हो जाएगा. वहीं, लोग शाम 7:30 तक ट्रेड फेयर में रह सकते हैं. लेकिन अगर आप शाम 5 बजे ट्रेड फेयर में जाते हैं तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










