
'14 करोड़ जनता तेजस्वी यादव में अपना भविष्य देख रही है', बोले RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी
AajTak
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जनता का भरोसा जीता है और 14 करोड़ जनता उनमें अपना भविष्य देख रही है. तिवारी ने बताया कि महागठबंधन की अहम बैठक होगी, जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











