
13 हजार से अधिक घायल, 5000 से ज्यादा मौतें, 200 बंधक, हमास- इजरायल की जंग के 14 दिन में हुआ इतना नुकसान
AajTak
जंग की शुरूआत 7 अक्टूबर को उस समय हुई जब हमास के लड़ाकों ने जल, थल और नभ से हमला कर दिया. इजरायल में घुसकर हमास के लड़ाकों ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद इजरायल ने पलटवार करते हुए हमास के कई कमांडर मार गिराए.
हमास और इजरायल के बीच छिड़ी जंग को 14 दिन हो गए हैं. दोनों तरफ से इस जंग में अभी तक पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 हजार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. इन सबके बीच गाजा पर इजरायली हवाई हमले जारी हैं और इजरायल के रक्षा मंत्री ने अपने सैनिकों से फिलिस्तीनी क्षेत्र पर जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि ग्राउंड ऑपरेशन कब शुरू होगा.
इजरायल की गाजा पर मौजूदा कार्रवाई के बीच 1 मिलियन से अधिक फिलिस्तीनी (गाजा की लगभग आधी आबादी) उत्तर और गाजा शहर में अपने घर छोड़कर जा चुके हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अनुरोध के बाद मिस्र से गाजा में सीमित मानवीय सहायता की अनुमति दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: 90 लाख आबादी, 8 देशों पर भारी... इजरायल की सबसे बड़ी ताकत है ये खजाना, जिसकी दुनिया मुरीद!
5 हजार से अधिक मौतें
जंग की शुरूआत 7 अक्टूबर को उस समय हुई जब हमास के लड़ाकों ने जल, थल और नभ से हमला कर दिया. इसके बाद इजरायल ने पलटवार करते हुए हमास के खात्मे की प्रतिज्ञा ली और जंग का ऐलान कर दिया. युद्ध शुरू होने के बाद गाजा सबसे खतरनाक जगह बन गई. हमास के कई ठिकानों को इजरायल ने ध्वस्त कर दिया है और कई कमांडर मार गिराए हैं. हमास द्वारा संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार बताया कि अभी तक 3,785 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 12,500 अन्य घायल हुए हैं.
वहीं इजरायल की बात करें तो अभी तक 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर शुरुआती हमले मारे गए. इसके अलावा हमास के लड़ाके इजरायल के कई नागरिकों को भी बंधक बनाए हुए हैं. इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि ऐसे 206 लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि उनका हमास ने अपहरण कर लिया है और उन्हें गाजा में रखा गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











