
13 महीने में 17 बार राजस्थान टूर... आखिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर क्यों भड़के हुए हैं CM गहलोत?
AajTak
राजस्थान में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के ताबड़तोड़ दौरे चर्चा में हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जयपुर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में खुलकर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति एक दिन में चार-पांच दौरे कर रहे हैं. वे पूरे प्रोटोकॉल के तहत राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं. राजस्थान में चुनाव हैं. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 27 सितंबर को राजस्थान में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
राजस्थान में चुनाव से पहले सियासत गरम है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आपत्ति जताई है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि बार-बार सुबह शाम राजस्थान में दौरे करने का क्या मतलब है? प्रदेश में कुछ दिनों में चुनाव है. मेहरबानी करें. उपराष्ट्रपति धनखड़ बुधवार को राजस्थान पहुंचे थे. उन्होंने यहां अलग-अलग जिलों में पांच कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और एक मंदिर में जाकर माथा टेका.
बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लगातार राजस्थान के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. वे पिछले 13 महीने में 17 बार राजस्थान दौरे पर आए और 34 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उपराष्ट्रपति रहते हुए अब तक राजस्थान के 13 जिले में दौरे पर पहुंचे. बुधवार को वो झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जिले के दौरे पर आए और पांच कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इससे पहले धनखड़ पिछले 13 महीने में राजस्थान के जयपुर, झुंझुनूं, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, नागौर, टोंक, सिरोही और बीकानेर दौरे पर पहुंचे और 29 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 33 थी. हाल ही में कुछ नए जिले बनाए गए हैं, इसलिए यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है.
राजस्थान में जाट वोटर्स को साधना चुनौती!
धनखड़ के राजस्थान दौरों की राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. क्योंकि राजस्थान में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव हैं. बीजेपी से लेकर कांग्रेस और अन्य पार्टियां राज्य में अपने वोट बैंक को मजबूत करने में लगी हैं. इसके लिए जातिगत समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की जा रही है. दरअसल, राजस्थान में जाट समाज का बड़ा राजनीतिक प्रभाव है. यहां जाट समाज 80-90 सीटों पर अपना प्रभाव रखता है. करीब एक साल पहले जब बीजेपी ने उपराष्ट्रपति के लिए जगदीप धनखड़ का नाम आगे किया तो इस बात की चर्चा खूब हुई और राजनीतिक मायने निकाले गए. जानकार कहते हैं कि आने वाले दिनों में राजस्थान में चुनाव हैं. ऐसे में जाट वोटर्स को साधने के लिए धनखड़ का नाम आगे बढ़ाया गया है.
उपराष्ट्रपति बनने के बाद पैतृक गांव भी गए धनखड़
जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति बनने के बाद तीन बार अपने गृह जनपद झुंझनू का दौरा भी कर चुके हैं. इसके अलावा, पिछले साल वो 8 सितंबर को अपने पैतृक गांव किठाना भी गए थे. 19 नवंबर को खेतड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों में भी मौजूद रहे. इस साल 27 अगस्त को धनखड़ झुंझनूं में सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



