
125 सालों से ARREST है ये पेड़, चारों ओर बंधी है मोटी जंजीर, जानें क्यों हुआ ऐसा
AajTak
पाकिस्तान के पेशावर में एक पेड़ गिरफ्तार है. वो भी हाल फिलहाल में नहीं बल्कि वह पूरे 125 सालों से. वह जंजीरों में लिपटा है. सवाल है कि इस पेड़ ने क्या गुनाह किया है? तो हम यहां आपको इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं.
कोई अपराध करता है तो उसे कानून की ओर से सजा दी जाती है. चोरी, लूट और रेप जैसे मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करते देखा जाता है. ये सब इंसानों के मामले में होता है, न कि किसी जानवर, पेड़ या पक्षी के साथ. लेकिन पाकिस्तान के पेशावर में तो एक पेड़ ही गिरफ्तार है. वो भी हाल फिलहाल में नहीं बल्कि वह पूरे 125 सालों से गिरफ्तार है और जंजीरों में लिपटा है.
'इसका गुनाह क्या रहा होगा?'
इसे पढ़कर आप भी अपने सिर खुजाने लगे होंगे कि भला कोई पेड़ आखिर क्यों और कैसे गिरफ्तार हो सकता है? इसका गुनाह क्या रहा होगा? तो हम आपको यहां इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बताने जा रहे हैं. दरअसल तोरखन बॉर्डर के पास लैंडी कोटाल नाम की बस्ती में आज से 125 साल पहले एक ब्रिटिश ऑफिसर के चलते ये सब हुआ था.
'इसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए'
कहानी कुछ ऐसी है कि जेम्स स्क्विड नाम के इस अधिकारी ने एक दिन नशे की हालत में दावा किया कि ये पेड़ उनकी पकड़ में नहीं आ रहा है और बार- बार भाग रहा है. साथ ही उन्होंने अपने सिपाहियों को इस पेड़ को गिरफ्तार करने का ऑर्डर दिया. सिपाही जेम्स के नशे और बेतुकी गिरफ्तारी के समझ तो रहे थे लेकिन अधिकारी के सामने कुछ बोलने की उनकी हिम्मत नहीं हुई. उन्होंने पेड़ को गिरफ्तार करने के लिए उसके चारों ओर जंजीरें लगाकर उसे बांध दिया. तब से आज तक पेड़ गिरफ्तार है और उसकी जंजीरें जस के तस हैं.
'ब्रिटिश शासन के अत्याचार का प्रतीक'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












