
120Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Realme GT 5G लॉन्च, जानें कीमत
AajTak
चीन में लॉन्च किए जाने के तीन महीने बाद ही Realme GT 5G फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग कर दी गई है. फोन की लॉन्चिंग के लिए वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया गया था. इवेंट के दौरान कंपनी ने यूरोपियन मार्केट के लिए फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की जानकारी दे दी है.
चीन में लॉन्च किए जाने के तीन महीने बाद ही Realme GT 5G फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग कर दी गई है. फोन की लॉन्चिंग के लिए वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया गया था. इवेंट के दौरान कंपनी ने यूरोपियन मार्केट के लिए फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की जानकारी दे दी है. इस फ्लैगशिप फोन के साथ ही कंपनी ने रियलमी पैड टैबलेट और रियलमी बुक लैपटॉप को भी लॉन्च किया है. Realme GT 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 449 (लगभग 39,850 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 599 (लगभग 53,170 रुपये) रखी है. Realme GT 5G को फिलहाल चुनिंदा यूरोपियन देशों में उपलब्ध कराया जाएगा. ग्राहक इसे डैशिंग ब्लू, डैशिंग सिल्वर और रेसिंग येलो (वीगन लेदर) कलर्स में खरीद पाएंगे. Realme GT 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











