
12 साल के बच्चे की कहानी सुनकर पसीजा जजों का दिल, गलती मानकर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा अपना ही फैसला
AajTak
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि न्यायिक आदेश का बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है और उसने बच्चे की कस्टडी मां को देकर अपने आदेश को पलट दिया. जबकि कोर्ट को इस फैक्ट का पता था कि बच्चे की मां ने दूसरी शादी कर ली है.
एक हैरानी वाला कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खुद अपना फैसला पलट दिया है. सर्वोच्च अदालत ने एक 12 साल के बच्चे की दिल छूने वाली कहानी सुनी और उसकी कस्टडी फिर से मां को सौंप दी. ये बच्चा अपने माता-पिता के आपसी झगड़े में पिसकर मानसिक और भावनात्मक रूप से बुरी तरह टूट गया था और वो अंदर तक डर हुआ था.
सुप्रीम कोर्ट ने मानी अपनी गलती
बच्चे की हालत देखते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत में बैठे जजों का भी दिल पसीज गया. अदालत ने अपने ही दस महीने पुराने आदेश को बदलते हुए बच्चे की कस्टडी फिर से मां को देने का फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में माना कि बच्चे की कस्टडी पिता को देकर उसने गलती की थी.
ये भी पढ़ें: पिता घर का बना खाना नहीं दे पाया तो छिन गई बेटी की कस्टडी, कोर्ट बोला- सिर्फ प्यार ही नहीं, देखभाल भी जरूरी
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने अपने फैसले में माना कि सुप्रीम कोर्ट और केरल हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी पिता को सौंपने का आदेश दिया था. इसके चलते उसकी मानसिक और भावनात्मक हालत बिगड़ गई. जबकि अदालतों ने बच्चे का मन पढ़ने की बजाय बुरी तरह लड़ रहे दंपति के वकीलों की दलीलों पर ही फैसला कर दिया.
मानसिक तौर पर बीमार हुआ बच्चा

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











