
12 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन? झांसी हॉस्पिटल अग्निकांड में सामने आई सबसे बड़ी चूक
AajTak
झांसी के जिस अग्निकांड ने सभी का दिल दहला दिया, अब उसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी मिल रही है कि इस हादसे के दौरान एक बड़ी लापरवाही की गई. मेडिकल कॉलेज में जिस मल्टी पर्पज फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई जा रही थी, उसका इस्तेमाल ICU वार्ड में नहीं किया जाना चाहिए था.
यूपी के झांसी में जिस अग्निकांड ने 12 बच्चों की जिंदगी छीन ली और पूरे देश को हिलाकर रख दिया. अब उसमें सबसे बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है. झांसी के हॉस्पिटल में आग लगने के मामले में अब बड़ी चूक की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में जिस मल्टी पर्पज फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई जा रही थी, उसका इस्तेमाल ICU वार्ड में नहीं किया जाना चाहिए था.
जानकारी के मुताबिक ICU या NICU वार्ड में CO2 बेस्ड फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extingusher) का ही प्रयोग किया जा सकता है. जिस SNCU वार्ड के स्विच बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी, उसे सिर्फ Co2 बेस्ड फायर एक्सटिंग्विशर से ही बुझाया जा सकता है.
अस्पताल प्रबंधन का क्या कहना है?
बता दें कि दिल दहला देने वाले इस अग्निकांड में अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन 12 मासूमों की मौत की बात को नकार रहा है. अस्पताल प्रबंधन आग्निकांड में 10 बच्चों की मौत की बात तो मान रहा है, लेकिन बाद में हुई 2 बच्चों की मौत का कारण कुछ और बता रहा है.
6 नर्स, 2 लेडी डॉक्टर थीं मौजूद
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त NICU वार्ड में 6 नर्स, अन्य स्टाफ और 2 लेडी डॉक्टर मौजूद थीं. स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते चिंगारी भड़की थी, जिससे आग लग गई. स्विच बोर्ड में लगी आग वार्ड में लगी मशीनों के ऊपर प्लास्टिक कवर तक पहुंच गई थी और प्लास्टिक कवर से आग टपक कर नीचे गिरने लगी, जिसके बाद तेजी से वार्ड में फैल गई थी.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






