
12 महीने में 18वीं बार उदयपुर दौरे पर सीएम, आखिर दक्षिणी राजस्थान पर क्यों नजर गड़ाए हैं गहलोत?
AajTak
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर में पिछले 12 महीनों में यह 18वां दौरा है. लगातार मेवाड़ से जुड़े इलाको में गहलोत दौरे करते हुए अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटे हैं. पूर्वी राजस्थान में सचिन पायलट की ज्यादा लोकप्रियता और मारवाड़ के कई इलाको में कम होती पकड़ को देखते हुए गहलोत ने दक्षिणी राजस्थान पर ज्यादा फोकस शुरू किया है.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैन वोटबैंक को पूरी तरह साधने के मूड में हैं. कहा जा रहा है कि उदयपुर शहर में जीतने के लिहाज से सबसे अधिक संख्याबल वाले समाज को साधकर गहलोत अपने साथ लाने में जुटे हैं. गहलोत का लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत करने के साथ उनके करीबी नेता को प्रमोट करना भी है. मूल रूप से डूंगरपुर के रहने वाले एक जैन नेता को प्रमोट कर गहलोत उन्हें उदयपुर में लॉन्च करने की तैयारी में हैं. गहलोत के इस दांव के बाद अब उदयपुर से टिकट की ख्वाहिश रखने वाले कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में खलबली मच गई है.
दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर में पिछले 12 महीनों में यह 18वां दौरा है. कटारिया के असम जाने के बाद से गहलोत मेवाड़ में अपना दौरा बढ़ाकर प्रचार की कोशिश भी काफी तेज कर दी है. जानकार बताते हैं कि गहलोत जानते हैं कटारिया के जाने के बाद मेवाड़ में उनकी जितनी बारीक समझ का नेता कोई नहीं है. बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष भले ही सीपी जोशी को बनाया है, मगर फिलहाल जनता के बीच उनका वो कद नहीं माना जाता. ऐसे में लगातार मेवाड़ से जुड़े इलाको में गहलोत दौरे करते हुए अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटे हैं.
असल में इन दौरों की सियासत के पीछे सिर्फ कटारिया का उदयपुर से जाना मात्र ही नहीं है. गहलोत चौथी बार सीएम बनने के लिए दक्षिणी राजस्थान में भी फोकस कर रहे हैं. पूर्वी राजस्थान में सचिन पायलट की ज्यादा लोकप्रियता और मारवाड़ के कई इलाको में कम होती पकड़ को देखते हुए गहलोत ने दक्षिणी राजस्थान पर ज्यादा फोकस शुरू किया है. गहलोत जानते हैं कि उदयपुर संभाग में पायलट के मुकाबले उनके पास विश्वनीय और समर्थक नेताओं की लंबी फौज है, ऐसे में वो आदिवासी इलाकों के साथ उदयपुर संभाग के 5 शहरों की सीटो पर किसी न किसी बहाने दौरे कर रहे है.
प्रताप जयंती के बहाने सीएम गहलोत ने मेवाड़ क्षत्रिय महासभा समेत राजपूत वर्ग को साधने को पूरी कोशिश की. वहीं इससे पहले उन्होंने हिरणमगरी इलाके में जैन समाज के सम्मेलन और सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के प्राकृत भवन का शिलान्यास किया. खास बात यह है कि यह दोनों कुछ महीने गुलाबचंद कटारिया के एक तरफा राज वाले कार्यक्रम मने जाते है.
सीएम गहलोत ने जैन समाज में कटारिया की कमी को भुनाने की कोशिश की तो महाराणा प्रताप के विवादित टिपण्णी के चलते नाराज चल रहे मेवाड़ क्षत्रिय महासभा को भी साधते हुए अपने नेताओं के कद को बढ़ाने का मौका ढूंढा. असल मे गहलोत ने अपने दौरे के दौर एक तीर से 2 निशाने लगाए. उन्होंने जैन समाज के कार्यक्रमो के जरिए डूंगरपुर जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया को प्रमोट कर उदयपुर शहर से नई को बड़ी संभावनाओं को जन्म दिया है. वही विवादित बयानों के कारण कटारिया से खफा से चल रहे राजपूत नेताओं में उनकी समर्थक विधायक प्रीति शक्तावत का भी कद बढ़ाने का एक मौका नहीं छोड़ा.
बहरहाल मेवाड़ दौरे पर चल रहे राजनीति के जादूगर गहलोत ने सधी सियासत कांग्रेस के उदयपुर स्थानीय नेताओं के साथ बीजेपी के नेताओं में नई चर्चा को जन्म दे दिया है कि कटारिया के जाने बाद जैन समाज के सहारे गहलोत आगमी चुनाव तक उदयपुर में भी जादू करने के पूरे मूड में है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






