
12 दिनों में सिर्फ पानी पीकर घटाया 12 किलो वजन, ट्रोल्स के निशाने पर आई मॉडल
AajTak
चीन की लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट वाइबो पर इस मॉडल ने अपनी इस डाइट के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि ये प्रोग्राम 36 दिनों के लिए था. इनमें से 12 दिनों में मैंने सिर्फ पानी पीया था.
कुछ सालों पहले करीना कपूर खान अपने साइज जीरो को लेकर चर्चा बटोरने में कामयाब रही थीं हालांकि करीना ने खुद कहा था कि ये सही मायनों में वजन घटाने का हेल्दी तरीका नहीं है. अब चीन की एक मॉडल और एक्ट्रेस भी अपनी एक्स्ट्रीम डाइट के चलते सुर्खियों में हैं. चीन की लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट वाइबो पर ज्होउ वेटिंग नाम की इस मॉडल ने अपनी विवादित डाइट के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि ये प्रोग्राम 36 दिनों के लिए था. इनमें से 12 दिनों में मैंने सिर्फ पानी पीया था और बाकी दिनों में मैं फ्रूट्स, सब्जियां, शेक, लीन मीट, सप्लीमेंट्स और भूख मिटाने वाली गोलियों का इस्तेमाल कर रही थी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे इस डाइट पर हमेशा के लिए रहने वाली नहीं है और अब उनका अगला कदम एक्सरसाइज और हेल्दी फूड्स के जरिए अपने वजन को मेंटेन करना होगा. मॉडल ने ये भी कहा कि उन्होंने ये कदम सिर्फ इसलिए उठाया था क्योंकि गर्मियां आ चुकी हैं और वे इस सीजन में फिट दिखना चाहती थीं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











