
12 तुगलक लेन, 10 जनपथ... गांधी फैमिली के नेताओं की पहचान से जुड़ गए लुटियंस के जो बंगले
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दोबारा अपना सरकारी बंगला 12, तुगलक लेन अलॉट कर दिया गया है. हालांकि, राहुल गांधी अभी यहां शिफ्ट नहीं हुए हैं. मार्च में सांसदी जाने के बाद उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था. इसके बाद राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10, जनपथ में रह रहे हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को फिर से अपना सरकारी बंगला मिल गया है. सोमवार को ही उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल हुई है. लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने राहुल को उनका सरकारी बंगला 12, तुगलक लेन अलॉट कर दिया है.
इस साल मार्च में सूरत कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' पर टिप्पणी करने पर राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो गई थी, इसलिए उन्हें सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था.
लेकिन बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा पर रोक लगाए जाने के बाद उनकी सांसदी फिर से बहाल कर दी गई. इसके साथ ही अब उन्हें फिर से सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया है.
हालांकि, राहुल अब तक इसमें शिफ्ट नहीं हुए हैं. राहुल 12, तुगलक लेन में 2005 से रह रहे थे. ये बंगला खाली करने के बाद से राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10, जनपथ में रह रहे थे.
कैसे मिलता है सरकारी बंगला?
- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट के जजों, सांसदों और ब्यूरोक्रेट्स को दिल्ली में जो सरकारी आवास दिए जाते हैं, वो लुटियंस जोन में आते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











