
11 साल की बच्ची को टीचर ने दिया लव लेटर, मां के हाथ लगा तो उड़ गए होश!
AajTak
पांचवीं क्लास के टीचर जारेट विलियम्स ने 11 साल की छात्रा को वेलेंटाइन डे पर दो पन्नों का लव लेटर लिखा. पत्र में लिखा था कि तुम जानती हो मैं तुमसे सच्चा प्यार करता हूं... और चाहे कुछ भी हो जाए, ये कभी नहीं बदलेगा.
अमेरिका के फ्लोरिडा के ब्रैडेंटन में बीडी गुलेट एलिमेंट्री स्कूल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पांचवीं क्लास के टीचर जारेट विलियम्स ने 11 साल की छात्रा को वेलेंटाइन डे पर दो पन्नों का लव लेटर लिखा. पत्र में लिखा था कि तुम जानती हो मैं तुमसे सच्चा प्यार करता हूं... और चाहे कुछ भी हो जाए, ये कभी नहीं बदलेगा. इस घटना ने पूरे अमेरिका में हंगामा मचा दिया है और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर बहस खड़ी हो गई है.
भारत में शिक्षक का दर्जा माता-पिता के समान माना जाता है. यह एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें बच्चा खुद को सबसे ज़्यादा सुरक्षित महसूस करता है, खुलकर अपनी बात कह सकता है और जीवन की बुनियादी बातें सीखता है. लेकिन अमेरिका में सामने आई इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर लोग उस शिक्षक की तीखी आलोचना कर रहे हैं. यहां तक कि कई लोगों ने कहा है कि उसने टीचर और स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है.
छात्रा की मां को लव लेटर मिला
अमेरिका के न्यूज चैनल 8 के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब छात्रा की मां को अपनी बेटी के कमरे में यह लव लेटर मिला. रिपोर्ट्स के अनुसार, वेलेंटाइन डे के दिन विलियम्स ने बच्ची को 45 मिनट तक क्लासरूम में अकेले रोके रखा, जबकि बाकी छात्र लाइब्रेरी में थे. लव लेटर में टीचर ने बच्ची से इस 'नजदीकी' को सीक्रेट रखने की बात भी लिखी थी.
मैनेटी काउंटी स्कूल बोर्ड की 29 अप्रैल, 2025 की बैठक में मां ने रोते हुए कहा कि उस टीचर ने मेरी बेटी की मासूमियत छीन ली है. वह अब डर से रात में सो नहीं पाती और आधी रात को रोते हुए उठ जाती है.
पत्र जिसने सबको हिलाकर रख दिया

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











