
108MP प्राइमरी कैमरा वाले Realme 8 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें प्राइस-सेल डेट
AajTak
Realme 8 Pro के इल्यूमिनेटिंग येलो कलर वेरिएंट को भारत में गुरुवार को Realme 8 5G के साथ लॉन्च किया गया. इस नए कलर वेरिएंट को पिछले महीने टीज किया गया था, लेकिन इसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया था.
Realme 8 Pro के इल्यूमिनेटिंग येलो कलर वेरिएंट को भारत में गुरुवार को Realme 8 5G के साथ लॉन्च किया गया. इस नए कलर वेरिएंट को पिछले महीने टीज किया गया था, लेकिन इसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया था. 108MP प्राइमरी कैमरे के साथ आने वाले Realme 8 Pro का ये नया कलर वेरिएंट बाकी दो और कलर वेरिएंट के साथ मौजूद रहेगा. Realme 8 Pro के इल्यूमिनेटिंग येलो कलर वेरिएंट की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत पुराने इनफिनाइट ब्लैक और इनफिनाइट ब्लू जितनी ही है. इल्यूमिनेटिंग येलो कलर वेरिएंट की पहली सेल 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से की जाएगी. Realme 8 Pro Illuminating Yellow के स्पेसिफिकेशन्स रेगुलर कलर वेरिएंट जैसे ही होंगे. यानी इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर, 108MP प्राइमरी कैमरा और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी ग्राहकों को मिलेगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











