
108MP कैमरे के साथ Realme 8 Pro भारत में 24 मार्च को होगा लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए खास
AajTak
Realme ने घोषणा की है कि Realme 8 सीरीज को भारत में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज के तहत Realme 8 और 8 Pro की लॉन्चिंग की जाएगी. साथ ही रियलमी की इस नई सीरीज को UK, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन में भी लॉन्च किया जाएगा.
Realme ने घोषणा की है कि Realme 8 सीरीज को भारत में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज के तहत Realme 8 और 8 Pro की लॉन्चिंग की जाएगी. साथ ही रियलमी की इस नई सीरीज को UK, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन में भी लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट की शुरुआत 7.30 PM IST से होगी. कंपनी द्वारा जारी किए गए बैनर के मुताबिक, Realme 8 Pro फोटोग्राफी के लिए खास होगा. रियलमी ने पहले की कंफर्म कर दिया है कि Realme 8 में 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा. वहीं, Realme 8 Pro में 108MP का कैमरा मौजूद होगा. साथ ही आपको बता दें कंपनी ने नई सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स के लिए 15 मार्च से 22 मार्च के बीच इनफिनिटी सेल की घोषणा भी की है. इस दौरान ग्राहक फोन को प्रीबुक कर सकेंगे. Realme 8 सीरीज को 24 मार्च को 7:30 pm IST को लॉन्च किया जाएगा. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब के जरिए की जाएगी. Realme ने अपनी अपकमिंग सीरीज के फ्लिपकार्ट पर टीजर जारी किया है. इससे ये साफ है कि लॉन्च के बाद इस सीरीज की बिक्री रियलमी की ऑफिशियल साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी की जाएगी.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












