
108MP कैमरा वाले Redmi Note 10 Pro Max पर 2,500 रुपये की छूट, जानें कैसे लें फायदा
AajTak
Redmi Note 10 Pro Max को अभी ऑफर में कम कीमत पर बेचा जा रहा है. इस पर कार्ड ऑफर के साथ आप 2,500 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. ऐसे में अगर आप 108-मेगापिक्सल वाला एक स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ लेना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है.
Redmi Note 10 Pro Max को अभी ऑफर में कम कीमत पर बेचा जा रहा है. इस पर कार्ड ऑफर के साथ आप 2,500 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. ऐसे में अगर आप 108-मेगापिक्सल वाला एक स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ लेना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है. Redmi Note 10 Pro Max पर 2,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट mi.com पर लिया जा सकता है. इसके 6GB रैम वेरिएंट को डिस्काउंट के साथ 17,499 रुपये में बेचा जा रहा है. इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपके पास HDFC Bank का क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. आप इसे HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन के साथ खरीद सकते हैं. इसपर बायर्स Mi Exchange के साथ 10,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट पा सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












