
108MP कैमरा वाले भारत के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की अगली सेल जल्द, नोट कर लें तारीख
AajTak
Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को भारत में पिछले हफ्ते पहली बार सेल में उपलब्ध कराया गया था. अब इनकी दूसरी सेल इस हफ्ते की जाएगी. नई Redmi Note 10 सीरीज के इन स्मार्टफोन्स को Redmi Note 10 के साथ 4 मार्च को लॉन्च किया गया था.
Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को भारत में पिछले हफ्ते पहली बार सेल में उपलब्ध कराया गया था. अब इनकी दूसरी सेल इस हफ्ते की जाएगी. नई Redmi Note 10 सीरीज के इन स्मार्टफोन्स को Redmi Note 10 के साथ 4 मार्च को लॉन्च किया गया था. आपको बता दें Redmi Note 10 Pro Max 108MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है और इस कैमरे के साथ ये फिलहाल भारत का सबसे सस्ता फोन है. Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को इस हफ्ते क्रमश: 24 और 25 मार्च को सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. Redmi Note 10 Pro Max के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है. दूसरी तरफ Redmi Note 10 Pro की बात करें तो इसके 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इन दोनों स्मार्टफोन्स को डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज कलर ऑप्शन में उतारा गया है और ये Amazon, शाओमी की ऑफिशियल साइट, मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












