
105 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, रेस्क्यू के दौरान हुई मौत
AajTak
बिहार के गया में ढाई साल की लड़की खेल के दौरान 105 फीट गड्ढे बोरवेल में गिर गई. इस मामले की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. फिर जेसीबी से गड्ढा कर बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू की गई. मगर, इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई.
बिहार के गया में 105 फीट गहरे बोरवेल में ढाई साल की लड़की गिर गई. बच्ची की रोने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई. आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर जेसीबी से बच्ची को निकालने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान बच्ची की मौत बोरवेल में ही हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया.
मामला अमकोला पंचायत के मसौधा गांव का है. यहां के रहने वाले मृतक मासूम के पिता अरविंद यादव ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बोरवेल कराया था. मगर, उससे पानी नहीं निकला. इस वजह से उसे खुला ही छोड़ दिया गया और बोरवेल को ढका भी नहीं गया. इसी दौरान ढाई साल की उनकी बेटी आकांक्षा खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरी.
बच्ची की रोने की आवाज सुन ग्रामीणों की लगी भीड़
गड्ढे में गिरने के बाद घर के लोगों को तब जानकारी हुई, जब बच्ची की रोने की आवाज आई. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई. जेसीबी से निकालने की कोशिश की जा रही थी कि बच्ची की मौत हो गई. बोरवेल 105 फीट गहरा था. मगर, उनकी बेटी 10 फिट पर जाकर फंस गई थी.
मामले में SDM ने कही ये बात
एसडीएम अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि मोहनपुर प्रखंड के मसौंधा में अरविंद यादव अपने घर के बाहर बोरिंग कराया था और उसको खुला ही छोड़ दिया था. उसमें ही रविवार को बच्ची खेलते-खेलते जा गिरी. बोरबेल की गहराई 105 फिट थी और बच्ची 10 फिट में जाकर फंस गई थी. स्थानीय लोगों को जब घटना के बारे में पता चला, तो निकालने की कोशिश की जा रही थी. मगर, बच्ची की मौत बोरवेल में ही हो गई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






