
'100, 200, 300... जितने हो सब आ जाओ', लड़की ने भीषण गर्मी में मजदूरों में बांटी छाछ, देखें रिएक्शन
AajTak
वायरल वीडियो में लड़की को दिल्ली की वर्क साइट्स और मेट्रो स्टेशंस पर जाकर मजदूरों को छाछ बांटते हुए देखा जा सकता है. इससे तपती गर्मी में काम करने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
देश में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. गर्मी में निकलते ही कई लोगों को चक्कर आ रहे हैं. स्वस्थ्य से जुड़ी दिक्कतें बढ़ रही हैं. इसी वजह से लोग धूप से बचने के लिए घरों के भीतर ही ज्यादातर समय रह रहे हैं. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अगर घर के भीतर रहें तो दो वक्त की रोटी नहीं कमा पाएंगे.
यहां हम दिहाड़ी मजदूरों की बात कर रहे हैं. इन्हें भीषण गर्मी में भी सड़कों पर काम करना पड़ता है. इस बीच एक लड़की ने इन्हें ठंडी छाछ बांटी. जिसका वीडियो वायरल हो गया है. कंटेंट क्रिएटर सुची शर्मा का वीडियो काफी वायरल है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें दिल्ली की वर्क साइट्स और मेट्रो स्टेशंस पर जाकर मजदूरों को छाछ बांटते हुए देखा जा सकता है. इससे तपती गर्मी में काम करने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
वीडियो में दिख रहा है कि छाछ पीने के बाद उन्हें कितनी राहत मिलती है. इस वीडियो को 7.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. जबकि 10 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोग वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
लोग सुची शर्मा को इस काम के लिए धन्यवाद बोल रहे हैं. साथ ही उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं, कि कैसे उन्होंने इस चिलचिलाती गर्मी में काम करने वाले लोगों की मदद की. एक यूजर ने लिखा, '100 है 200 है 300 है, सब आजाओ, बस इतना ही अमीर होना है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'अगर ये दिखावा है, तो सबको करना चाहिए.'
तीसरे यूजर का कहना है, 'प्यार फैलाते रहो. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये एक वीडियो के लिए है. कम से कम वह कुछ अच्छा तो कर रही है.' चौथा यूजर लिखता है, 'पैसा बहुतों के पास होता है, लेकिन हर कोई अमीर नहीं होता.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











