
100 साल की दादी ने वेटलिफ्टिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
AajTak
फ्लोरिडा की रहने वाली एडिथ मुरवे-ट्रेना 98 साल की उम्र में दुनिया की सबसे उम्रदराज पावर लिफ्टर बन गई थी. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 99वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फिर यह कारनाम कर दिखाया.
अमेरिका में 100 साल की दादी ने जो कर दिखाया वो शायद टोक्यो ओलंपिक में बड़े-बड़े खिलाड़ी भी नहीं कर सके. इस उम्र में भी एडिथ मुरवे-ट्रेना ने 150 पाउंड से अधिक यानी 68 किलोग्राम भार उठाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. (तस्वीर- Guinness World Records) फ्लोरिडा की रहने वाली मुरवे-ट्रेना 98 साल की उम्र में दुनिया की सबसे उम्रदराज पावर लिफ्टर बन गई थीं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 99वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फिर यह कारनामा कर दिखाया. (तस्वीर - Getty) सितंबर 2019 में, मुरवे-ट्रेना ने 150 पाउंड से अधिक वजन उठाकर सबसे पुराने पावरलिफ्टर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. उनकी उपलब्धि को अगले महीने "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" 2022 के संस्करण में प्रकाशित किया जाएगा. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











