
'100 रुपये के लिए एक्टर को लड़ते देखा है', जब इंडस्ट्री में लेगेसी बनाने पर Akshay Kumar ने दिया था बयान
AajTak
अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें इंडस्ट्री में लेगेसी बनाने के बारे में बात करते देखा जा सकता है. लेगेसी बनाने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा था, 'मेरे लिए एक ही चीज मायने रखती है वो है काम करते रहना. इस इंटरव्यू में उनके साथ इरफान खान, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और वरुण धवन थे.
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे मस्तमौला और मेहनती एक्टर्स में से एक हैं. इन दिनों अक्षय अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. हर साल ढेरों फिल्मों में वह काम करते हैं. ऐसे में कई बार अक्षय कुमार से पूछा जा चुका है कि वह अपने पीछे क्या लेगेसी छोड़ना चाहते हैं. यही बात कुछ सालों पहले भी अक्षय से पूछी गई थी. तब उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया था, जो अब वायरल हो रहा है.
अक्षय को नहीं लेगेसी की फिक्र
2017 में अक्षय कुमार ने राजीव मसंद की एक्टर्स राउंडटेबल में शिरकत की थी. इस इंटरव्यू में उनके साथ इरफान खान, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और वरुण धवन थे. लेगेसी बनाने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा था, 'मेरे लिए एक ही चीज मायने रखती है वो है काम करते रहना. क्योंकि यही चीज मुझे जिंदा रखेगी. मुझे काम करना पसंद है. मुझे छुट्टियां मनाना पसंद है. मुझे अपने परिवार से प्यार है. और यही मैं चाहता हूं. ये लेगेसी वेगेसी तो होती रहती है, कुछ नहीं आता.'
उन्होंने आगे कहा था, 'मैंने बहुत से बड़े एक्टर्स, पुराने एक्टर्स को देखा है. एक सुपर डुपर स्टार प्रोडक्शन के आदमी से 100 रुपये के लिए लड़ रहा था. वह छोटे रोल्स कर रहे थे. इसमें कुछ नहीं है. मैं तो चाहूंगा जिंदगी में ऐसी कोई चीज हो, कद्र होनी चाहिए बड़े बड़े लोगों की. फायदा कुछ नहीं है लेगेसी बनाकर.'
यूजर्स कर रहे तारीफ

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












