
'100% रशियन महिला, टॉर्चर वीडियो...', एपस्टीन से कनेक्शन पर दुबई शासक के 'राइट हैंड' का इस्तीफा
AajTak
एपस्टीन से कथित संबंधों को लेकर बढ़ते वैश्विक दबाव के बाद दुबई की प्रमुख बंदरगाह कंपनी के प्रमुख ने पद छोड़ दिया है. निवेश रोकने की चेतावनी के बीच कंपनी ने नया नेतृत्व नियुक्त किया. यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में चर्चा का विषय बन गया है.
अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे दुनिया भर में नए नाम चर्चा में आ रहे हैं. खाड़ी देशों की बड़ी शख्सियतों को लेकर भी सवाल उठे हैं और अब इसी कड़ी में दुबई के एक बड़े बिजनेस टाइकून को पद छोड़ना पड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एपस्टीन के साथ कारोबारी मौके तलाशने की कोशिश करते थे और महिलाओं को लेकर बातचीत किया करते थे, जिसमें उन्होंने एक बारे किसी "100% रशियन महिला" का जिक्र किया था.
दुबई की एक बड़ी बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुल्तान अहमद बिन सुलायम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला उस समय आया जब उनके नाम को लेकर विवाद बढ़ रहा था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जा रहा था. कंपनी का कारोबार कनाडा से भारत समेत कई देशों में फैला हुआ है, इसलिए इस घटनाक्रम को वैश्विक व्यापार जगत में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: नरवणे, एपस्टीन, ट्रेड डील... बजट सेशन में राहुल गांधी एजेंडा सेट करने में कामयाब रहे?
मध्य पूर्व के प्रमुख कारोबारी चेहरों में शामिल बिन सुलायम उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिनके नाम हाल में सामने आए दस्तावेजों के बाद जांच और सवालों के घेरे में आए. विवाद बढ़ने के बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा.
मामला तब और गंभीर हो गया जब इस सप्ताह दो बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने कंपनी में नए निवेश रोकने की घोषणा कर दी. इनमें ब्रिटेन की एक विकास वित्त एजेंसी और कनाडा का बड़ा पेंशन फंड शामिल है. इसके बाद नेतृत्व में बदलाव का दबाव और बढ़ गया था.
कंपनी में भारतीय नागरिक को बनाया गया सीईओ

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








