
100 नंबर के पेपर में दिए 116, 120 नंबर, अब सरकार ने मांगी रिपोर्ट
AajTak
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के मुताबिक, रिजल्ट देने वाली एजेंसी ने टेस्टिंग के दौरान गलत नंबर चढ़ा दिए. एजेंसी को नोटिस भेजा गया है. छात्रों का आरोप है कि पहले भी ऐसी गलतियां हो चुकी हैं.
जोधपुर की एक यूनिवर्सिटी से छात्रों के रिजल्ट में एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है. यहां कुछ छात्रों को 100 नंबर की परीक्षा में 116 और 120 तक नंबर दिए गए हैं. राज्य सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया है.
क्या है पूरा मामला?
जोधपुर स्थित एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.) सेकंड सेमेस्टर के परिणाम जारी किए. लेकिन, कुछ छात्रों को 100 नंबर के पेपर में 116 और 120 तक नंबर दे दिए गए. जब उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन को मार्कशीट में गड़बड़ी की जानकारी दी, तो प्रशासन ने बिना किसी स्पष्टीकरण के तुरंत वेबसाइट से परिणाम हटा दिए.
छात्रों का आरोप
वहीं, छात्रों का कहना है यूनिवर्सिटी ने पहले भी परीक्षा परिणाम, नंबर सुधार और डिग्री वितरण में लापरवाही की है. इस बार ग्रेड शीट में इंटरनल और नॉन-इंटरनल मार्क्स को गलत तरीके से फीड किया गया और बिना वेरीफाई किए परिणाम वेबसाइट पर डाले गए. छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन गलती मानने के जगह मामले को दबाने में जुटा रहा.
वेबसाइट से परिणाम हटाने के बाद न तो कोई आधिकारिक नोटिस जारी हुआ और मार्कशीट में सुधार पर कोई जानकारी दी गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












