
10-50-100-200-500-2000 रुपये के नोटों से 5.16 करोड़ की सजावट, वीडियो
AajTak
100 से अधिक स्वयंसेवकों ने 5 करोड़ और 16 लाख रुपये के कुल मूल्य के करेंसी नोटों के साथ मंदिर को सजाने के लिए लंबे समय तक काम किया. सजावट के लिए 2,000 रुपये, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया है.
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित कन्याका परमेश्वरी मंदिर को दशहरे के अवसर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की करेंसी से सजाया गया है. इस मंदिर में साल के अलग-अलग समय पर देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है. नौ दिवसीय नवरात्रि-दशहरा समारोह के दौरान उन्हें धन की देवी धनलक्ष्मी के रूप में पहना जाता है और उनकी पूजा की जाती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











