
10 हजार से कम में मिल रहे कई 5G फोन्स, Poco ने किया डिस्काउंट का ऐलान
AajTak
Discount on 5G Phones: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Poco ने अपने सभी फोन्स पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. इन फोन्स को आप सस्त में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे. ये ऑफर 1 मई से 10 मई के लिए उपलब्ध होगा. सेल में 10 हजार रुपये से कम कीमत पर 5G फोन्स भी मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर सेल शुरू होने वाली है. अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर या कोई दूसरा होम अप्लायंस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. Poco ने सेल से पहले अपने कई फोन्स पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है.
Poco के स्मार्टफोन्स पर 4000 रुपये तक का बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट मिल रहा है. इन ऑफर्स का फायदा आप 1 मई से 10 मई तक उठा सकेंगे. बता दें कि दोनों ही प्लेटफॉर्म पर 2 मई से सेल शुरू हो रही है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ये ब्रांड का लेटेस्ट फोन है, जो 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. ये कीमत फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. सेल में आप 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इसे खरीद सकेंगे. इसके अलावा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे, जिसका ओरिजनल प्राइस 17,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Poco C61 की पहली सेल, Android 14 के साथ आता है फोन, लगी है 5000mAh की बैटरी
पोको के इस स्मार्टफोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है. वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में मिल रहा है, जिसकी कीमत 28,999 रुपये है.
ये फोन MediaTek Dimensity 8300-Ultra प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी और 67W की चार्जिंग के साथ आता है. इसमें 64MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










