
10 साल बाद टूट रही शादी? 'TV के सुपरस्टार' ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी पत्नी...
AajTak
लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में दरार आ गई है. अब इन अफवाहों पर गौरव ने रिएक्ट किया है और उन्होंने पत्नी संग अपने रिश्ते की सच्चाई भी बताई है.
'टीवी के सुपरस्टार' और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ वक्त पहले गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें खूब वायरल हुईं. अब गौरव ने खुद पत्नी संग अलग होने की अफवाहों पर रिएक्ट किया है और सच बताया है.
क्या बोले गौरव खन्ना?
टाइम्स ऑफ इंडिया संग खास बातचीत में तलाक की अफवाहों पर गौरव ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह की खबरें कहां से आती हैं. मुझे लगता है कि यह उन कीबोर्ड वॉरियर्स का काम है, जो उस इंसान से पता करने की भी कोशिश नहीं करते, जिनके बारे में वो लिखते हैं.
गौरव ने आगे बताया कि उनकी पत्नी ने जो पोस्ट शेयर की थी, वो उनके प्रोजेक्ट के लिए प्रमोशनल पोस्ट थी. उससे उनके तलाक का कुछ लेना-देना नहीं था. गौरव बोले- आकांक्षा की क्रिप्टिक पोस्ट उनकी वेब सीरीज के प्रमोशन का हिस्सा थी. मगर लोगों ने इसे इस तरह समझा जैसे हम अलग होने वाले हैं. एक कपल के तौर पर हम साथ में काफी ज्यादा खुश हैं.
'आकांक्षा एक्टिंग में वापसी कर रही हैं और मैं उनके हर कदम में उनको पूरा सपोर्ट करता हूं. हम एक-दूसरे की फीलिंग्स की इज्जत करते हैं और हमेशा करते रहेंगे. किसी भी तरह की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.'
आकांक्षा ने कही थी ये बात













