
आलिया भट्ट करेंगी आउटसाइडर्स को लॉन्च, सुनकर हैरान हुए करण जौहर, बोले- गर्व है
AajTak
आलिया की फिल्म 'डॉन्ट बी शाई' के बारे में बात करें तो ये एक 20 साल की लड़की, श्यामिली 'शाई' दास की कहानी है. शाई को लगता है कि उसने अपनी जिंदगी में सबकुछ सही से सेट है. लेकिन उसकी परफेक्टली प्लान्ड लाइफ में जबरदस्त ट्विस्ट आता है और चीजें उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गुरुवार, 19 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचीं. यहां डिजिटल प्लेटफॉर्म ने 2026 में आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स- सीरीज और मूवी का ऐलान किया. इवेंट में आलिया भट्ट ने बताया कि वे अपने प्रोडक्शन तले बन रहे नए प्रोजेक्ट्स के साथ आउटसाइडर्स को लॉन्च कर रही हैं. आलिया ने कुछ वक्त पहले 'डॉन्ट बी शाई' नाम के प्रोजेक्ट की घोषणा की थी. इसी को लेकर उन्होंने स्टेज पर अपने मेंटर करण जौहर के साथ मजेदार बातचीत की.
आलिया करेंगी आउटसाइडर्स को लॉन्च
'डॉन्ट बी शाई' फिल्म प्राइम वीडियो प्ले स्लेट इवेंट का हिस्सा था. इवेंट के दौरान करण जौहर ने आलिया आलिया से कहा, 'तुमने सच में सीजन प्रोड्यूसर बनने की कला में महारत हासिल कर ली है आलिया, क्योंकि तुम्हारे जवाब किसी कारण से मेरे सवालों से पूरी तरह स्वतंत्र लगते हैं.' इसका जवाब देते हुए आलिया ने कहा, 'हां करण, क्योंकि एक्टर्स को लॉन्च करने का एक तरीका होता है.' करण ने फिर मजाक में कहा, 'और साफ तौर पर मुझे यह पता नहीं होगा, है ना? मैंने कभी ऐसा कुछ किया ही नहीं.' यहां प्रोड्यूसर का इशारा आलिया को अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लॉन्च करने की तरफ था.
करण जौहर की बात का जवाब आलिया भट्ट ने उन्हीं के अंदाज में दिया. उन्होंने कहा, 'मैं क्या कह सकती हूं? हमने बेस्ट से सीखा है. और बेस्ट ने हमेशा हमें सिखाया है कि हर चीज के लिए एक टाइमिंग होती है.' करण ने फिर कहा, 'मेरे पास तुमसे पूछने के लिए बहुत महत्वपूर्ण सवाल है. यह क्रूशियल और क्रिटिकल है और यह किसी स्क्रिप्ट पर नहीं है. क्या वे आउटसाइडर्स हैं?' एक्ट्रेस ने कहा, 'हां.' करण ने इसपर आलिया किई तारीफ की और कहा, 'मैं तुम्हारे ऊपर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं.'
आलिया की फिल्म 'डॉन्ट बी शाई' के बारे में बात करें तो ये एक 20 साल की लड़की, श्यामिली 'शाई' दास की कहानी है. शाई को लगता है कि उसने अपनी जिंदगी में सबकुछ सही से सेट है. लेकिन उसकी परफेक्टली प्लान्ड लाइफ में जबरदस्त ट्विस्ट आता है और चीजें उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती हैं. फिल्म को एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
आलिया के खुद के प्रोजेक्ट्स की बात करें को उन्हें फिल्म 'अल्फा' में देखा जाएगा. यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की ये पहली महिला-लीड एक्शन फिल्म है. इसमें आलिया संग शरवरी नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास 'लव एंड वॉर' भी पाइपलाइन में है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं.













