
10 साल बाद अचानक मिला पति: भिखारी जैसी थी हालत, रोती-बिलखती पत्नी लगी दुलारने-संवारने
AajTak
UP News: महिला ने अस्पताल के बाहर एक विक्षिप्त आदमी को देखा. भिखारी जैसी स्थिति में दिख रहे शख्स पर महिला ने गौर किया और जब उसके नजदीक गई तो वह 10 साल पहले लापता हुआ पति निकला. यह देख पत्नी के की आंखों से आंसू झलक पड़े और वह खुद को रोने से रोक नहीं पाई.
उत्तर प्रदेश के बलिया से एक प्रेम और अपनत्व की करुण कहानी सामने आई है. एक महिला का शहर के एक अस्पताल में इलाज के लिए जाना हुआ. इसी दौरान अस्पताल के बाहर उसे जमीन पर बैठा हुआ मानसिक विक्षिप्त आदमी दिखाई दिया. जब महिला उसके नजदीक पहुंची तो वह उसका पति निकला. जो कि 10 साल पहले लापता हो गया था. यह देखते ही महिला बिलख पड़ी और किसी मासूम बच्चे की तरह पति को संवारने और दुलारने लगी.
अस्पताल के बाहर भिखारी जैसी वेशभूषा में दिखने वाले शख्स के सामने एक महिला को बैठे देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर रहे शख्स के बाल और दाढ़ी बेतरतीब ढंग से बढ़ी हुई थी. मैले कुचैले कपड़े पहने वह जमीन पर उकडूं बैठा हुआ था.
महिला उसके बाल संवारते और शरीर को साफ करती हुई नजर आ रही थी. साथ ही रोते बिलखते हुए स्थानीय बोली में कहती नजर आ रही थी कि दस साल पहले लापता हो गए थे. इतने दिनों से कहां थे? क्यों चले गए थे? जैसे सवाल एक साथ पूछती नजर रही थी. हालांकि, उसका पति कुछ भी बोलता नजर नहीं आ रहा था. गुमसुम ही बैठा हुआ था. देखें Video:-
महिला ने उस दौरान मोबाइल से घर पर शायद बच्चों को कॉल किया और कहा कि एक कुर्ता ले आओ. इसके बाद एक युवक बाइक से आया और महिला समेत मानसिक विक्षिप्त शख्स को अपने साथ ले गया.
फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर समाजसेवी समेत अन्य लोग उस महिला की तलाश में जुट गए हैं ताकि उसके पति की किसी तरह से मदद कर सकें.
DSP ने गाड़ी रोकी तो निकला उन्हीं के बैच का ऑफिसर

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








