
10 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में धरा गया पाकिस्तानी पीर
AajTak
बच्ची की मौत के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें बच्ची के शरीर पर प्रताड़ना के निशान देखे जा सकते हैं. एक वीडियो में बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा जा सकता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल बच्ची बेड पर बैठने की कोशिश करती है लेकिन गिर जाती है.
पाकिस्तान में संतों के एक प्रभावशाली समूह के सदस्य असद शाह जिलानी को 10 साल की घरेलू सहायिका (Domestic Help) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिलानी रानीपुर के पीर समूह के सदस्य हैं. जिलानी के घर से घरेलू सहायिका का शव बरामद किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यह मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है. बच्ची की मौत के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें बच्ची के शरीर पर प्रताड़ना के निशान देखे जा सकते हैं. एक वीडियो में बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा जा सकता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल बच्ची बेड पर बैठने की कोशिश करती है लेकिन गिर जाती है.
बताया जा रहा है कि बच्ची को असद की हवेली में काम करने के लिए रखा गया था. बच्ची का परिवार भी रानीपुर के पीर का अनुयायी है. बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बच्ची को कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और असद शाह जिलानी को गिरफ्तार कर लिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









