
10 लाख में घर और जाली दस्तावेज... महाराष्ट्र में कपल ने आवासीय योजना के नाम पर ठगे 1.48 करोड़ रुपये
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane) में सस्ते में घर दिलाने के नाम पर एक कपल ने लोगों से 1.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (cheating) की है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कपल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane) में आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां एक दंपत्ति ने लोगों को 10 लाख रुपये में घर दिलाने का लालच देकर 1.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
एजेंसी के अनुसार, पीड़ितों में से एक ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सुरेश पवार और सुरेश की पत्नी शीला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया.
यह भी पढ़ें: लिव-इन के नाम पर ठगी... 3.60 लाख लेने के बाद साथ रहने आई युवती, 3 दिन बाद ही भागी
पुलिस का कहना है कि कल्याण के रहने वाले ने लोगों को बीएसयूपी (शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सेवाएं) योजना के तहत 10 लाख रुपये में घर दिलाने का लालच दिया था. दंपत्ति की बातों में आकर लोग घर खरीदने के लिए तैयार हो गए और पैसे दे दिए.
जाली दस्तावेज तैयार करवाए और हड़प लिए रुपये
आरोपी कपल ने भुगतान रसीदें, आवंटन का पंजीकरण आदि जाली दस्तावेज तैयार करवा लिए थे. कपल ने साल 2018 से अब तक घर दिलाने के नाम पर लोगों से करीब 1.48 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपियों ने और कितने लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










