
10 लाख टोलियां, 40 लाख कार्यकर्ता, राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए बनता गया कारवां
AajTak
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से चल रहे निधि समर्पण अभियान का शनिवार को समापन हो गया. समापन अवसर पर VHP द्वारा धन्यवाद दिया, साथ ही बताया गया कि इस अभियान के लिए किस तरह कारवां बनता गया.
अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के निर्माण के लिए मकर संक्रांति पर प्रारंभ हुए देशव्यापी निधि समर्पण अभियान शनिवार को संपन्न हो गया. विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट आलोक कुमार ने इस अभियान में सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि लगभग 10 लाख टोलियों में जुटे 40 लाख समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम ये ये अभियान सफल हुआ. इसके तहत हमने प्रांत, जिला, तहसील व गांवों के घर-घर जाकर समर्पण निधि तो प्राप्त की ही साथ ही राम के प्रति श्रद्धा, विश्वास व समर्पण के भाव ने गदगद भी कर दिया.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









