
10 दिन, 5 परीक्षाएं, 38 लाख छात्र... लीक और शक के बीच झूलता युवाओं का करियर!
AajTak
NEET, UGC NET, NCET समेत भारत में आयोजित होने वाली बड़ी परीक्षाओं का हाल बेहाल है. लाखों उम्मीदवार अपने करियर को लेकर चिंता में है. लीक, शक और गड़बड़ियों के चलते परीक्षाएं रद्द या स्थगित हो रही हैं, लेकिन अभी नई परीक्षा तारीखों को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है.
NEET UG 2024 पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है. नीट उम्मीदवार, अभिभावक और कई कोचिंग टीचर्स लंबे से इसकी मांग कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट में भी सीबीआई जांच की मांग समेत कई याचिकाएं दायर हैं, जिन पर 8 जुलाई को सुनवाई होनी है. इससे पहले ही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को 21 जून तक की रिपोर्ट सौंपी और देर रात सीबीआई को NEET Paper Leak की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है.
नीट यूजी कथित पेपर लीक, गड़बड़ी और जांच के चलते अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए 23 लाख से अधिक उम्मीदवार परेशान है. यह संख्या सिर्फ यहीं तक नहीं सीमित नहीं है.
नीट यूजी के अलावा, बीते 10 दिन में 4 बड़ी परीक्षाएं भी स्थगित या रद्द हुई हैं जिनकी वजह से प्रभावित छात्रों की संख्या बढ़कर 38 लाख से अधिक (नीट समेत) हो गई है.
नेशनल काउंसिल ऑर टीचर एजुकेशन (NCET) 12 जून को दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया गया, लेकिन शाम तक इसे रद्द कर दिया. एनटीए इसके पीछे टेक्निकल इशू बताया था. इस परीक्षा के लिए कुल 40,233 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन डेटा से पता चला है कि देश भर के लगभग 160 शहरों में 292 केंद्रों पर लगभग 29,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. एनसीईटी 2024 का उद्देश्य 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश देना है.
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर और फेलोशिप की योग्यता के साथ पहली बार पीएचडी एडमिशन के लिए यूजीसी नेट 18 जून को आयोजित किया गया था. मगर 19 जून को इसे रद्द कर दिया. देशभर के 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था. परीक्षा रद्द की सूचना देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया था कि पेपर के कुछ अंश डार्क वेब और टेलीग्राम पर वायरल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: पहली बार नहीं उठ रहे NTA की साख पर सवाल, NEET ही नहीं JEE-CUET में भी रहा खराब रिकॉर्ड

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






