
10 छक्के, 6 चौके... ईशान किशन ने शतक जड़कर की रिकॉर्ड्स की बरसात, भारतीय टीम ने भी रचा खास कीर्तिमान
AajTak
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और शतक जड़ने में कामयाब रहे. ईशान के धमाकेदार शतक के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम मैच को 46 रनों से जीतने में सफल रही.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में ईशान किशन ने बल्ले से तबाही मचा दी. 31 जनवरी (शनिवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ईशान ने 10 छक्के और 6 चौके की मदद से सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रन बनाए. ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये पहला शतक रहा. ईशान को जैकब डफी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया.
ईशान किशन ने सिर्फ 42 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबााज का पांचवां सबसे तेज शतक रहा. साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी बल्लेबाज ये सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक भी था.
ईशान किशन कुल मिलाकर टी20 क्रिकेट में सात शतक लगा चुके हैं. ईशान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम करेगी विरोधियों पर काउंटर अटैक, न्यूजीलैंड सीरीज ने दिखा दिया ट्रेलर
ईशान किशन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान ईश सोढ़ी की जमकर खबर ली. सोढ़ी ने 12वें ओवर में कुल 29 रन खर्च किए, जिसमें 28 रन तो ईशान ने बनाए. उस ओवर में सोढ़ी ने वाइड के साथ शुरुआत की थी. उसके बाद ईशान ने लगातार तीन चौके लगाए. फिर छक्का लगाकर अपना इंटेट दिखा. ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान ने चौका जड़ा. जबकि आखिरी गेंद को छक्के के लिए स्टैंड्स में भेजा.
न्यूजीलैंड के लिए सबसे महंगा ओवर (टी20I) 30 रन- डेरिल टफी बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2005 29 रन- हामिश बेनेट बनाम वेस्ट इंडीज, ऑकलैंड, 2020 29 रन- ईश सोढ़ी बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2026 29 रन- ईश सोढ़ी बनाम भारत, तिरुवनंतपुरम, 2026

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












