
10 एंट्री प्वाइंट, 7 पनाहगाह और खतरनाक पहाड़... राजौरी में घुस रहे पाकिस्तानी आतंकी ऐसे सुरक्षाबलों को दे रहे घाव
AajTak
राजौरी का केसरी हिल्स इलाका कुदरती तौर पर ऐसा है जो घुसपैठ करने वाले आतंकियों को बहुत रास भी आता है. लेकिन केवल यही एक जरिया नहीं है घुसपैठ का. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में OGW भी रास्ता दिखाते हैं.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने बड़ा हमला किया. इस हमले में हमारी सेना के 4 जवान शहीद हो गए. आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों को निशाना बनाया. हमले में 2 जवान घायल भी हुए हैं. इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है. अब सवाल उठता है कि आखिर ये आतंकी सरहद लांघकर भारत में कैसे दाखिल हो जाते हैं? कैसे वो घाटी में आकर आतंकी वारदातों को अंजाम देते हैं? ऐसे सवालों के जवाब जानने के लिए हमें सरहद पर आतंकियों के रूट को समझना होगा. तो चलिए आपको बताते हैं आंतकियों के रास्तों के बारे में..
भारत में घुसपैठ के 10 रास्ते! राजौरी का केसरी हिल्स इलाका कुदरती तौर पर ऐसा है जो घुसपैठ करने वाले आतंकियों को बहुत रास भी आता है. लेकिन केवल यही एक जरिया नहीं है घुसपैठ का. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में OGW भी रास्ता दिखाते हैं. सरहद पर भारत में घुसने के कम से कम 10 ऐसे रास्ते हैं जिनका इस्तेमाल आतंकवादी घुसपैठ के लिए करते हैं.
1. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दुधनियाल लॉन्च पैड वाले रूट पर कैथनवाली फॉरेस्ट से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करते रहे हैं. 2. इसके अलावा लोलाब घाटी के केल लॉन्च पैड रूट से भी घुसपैठ की कोशिश होती है. 3. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नल्ली रुट से होते हुए मजोत के रास्ते भी आतंकी घुसपैठ की कोशिश होती रही है. 4. इसी तरह पीओके के कोटकोतेरा रुट से भी घुसपैठ की साजिश रची जाती है. 5. पीओके के ही निकैल लॉन्च पैड वाले रूट से राजौरी और पूँछ में भी आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में रहते हैं. 6. इसके अलावा पीओके के ही बताल गांव के रास्ते कस नाला होते हुये राजौरी में आतंकवादी घुसपैठ की साजिश करते हैं. 7. सातवां रूट पीओके के बोई इलाके में है, जहां सोन गली के जरिये घुसपैठ की कोशिश होती है. 8. इसी तरह पीओके के ही खुईरेरट्टा रूट से भी आतंकवादी मोहरा गैप से घुसते हैं. 9. हिल काका इलाके से भी पाकिस्तान के आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं. 10. और पाकिस्तान के "उस्ताद पोस्ट" के रूट से गुरेज में घुसपैठ की कोशिश भी की जाती हैं.
PoK के 7 गांवों में आतंकियों की पनाहगाह भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास पीओके के ऐसे 7 गांव की जानकारी भी है, जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों को छिपने की जगह मिल जाती है. इन गावों में पंजन, मैट्रीयन, गोरागुजरान. लनजोट, दाँतोंटे, ताराकुंडी और जांद्रोट शामिल है. अब ये इत्तेफाक है या कुछ और कि एक हफ्ते पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के लॉन्चिंग पैड से घुसपैठ को तैयार आतंकियों की गिनती पूरी की थी और एक हफ्ते के बाद ही अटैक हो जाता है.
पाकिस्तान की सरहद से ज्यादा दूर नहीं हमले की जगह साफ है कि अब जमीन से लेकर आसमान तक से उन घुसपैठियों पर नज़र रखी जा रही है, जो इस हरी घाटी को खून से लाल करने के इरादे से घुसे हैं. जम्मू कश्मीर में राजौरी के जिस हिस्से में सेना के काफिले पर हमला हुआ वो जगह पाकिस्तान की सरहद से करीब 50-60 किलोमीटर दूर है.
घात लगाकर सेना के काफिले पर हमला पाकिस्तानी सरहद के करीब का इलाका घने जंगलों वाला पहाड़ी इलाका है. दक्षिण की ओर राजौरी है और ऊपर उत्तर की ओर पुंछ का सूरनकोट इलाका है. इसी के बीच में डेरा की गली और बफलियाज का वो इलाका है, जो बेहद खतरनाक पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों से होकर गुजरता है. उस बीहड़ और बियाबान इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के ऊपर पहाड़ी के ऊपर से हमला किया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











