
'10वीं के बाद छात्र शिक्षित बेरोजगार हो जाते हैं...', पश्चिम बंगाल के सीनियर मंत्री का बयान
AajTak
बंगाल के सीनियर मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी की समस्या को स्वीकार करने के लिए मंत्री का धन्यवाद.
पश्चिम बंगाल के मंत्री सोवनदेब चटर्जी ने यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया है कि 10वीं के रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राएं शिक्षित बेरोजगार बन जाते हैं. शनिवार को ममता कैबिनेट के सीनियर मंत्री ने कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को 10वीं के रिजल्ट आने के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थी शिक्षित बेरोजगार हो गए.
मंत्री कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक एजुकेशन फेयर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. वह हाल के दिनों में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर बोल रहे थे. मंच पर बंगाल के दो अन्य मंत्री फिरहाद हकीम और हुमायूं कबीर भी मौजूद थे.
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 10वीं की रिजल्ट जारी होने के एक दिन बाद चटर्जी ने कहा, "12 लाख छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक परीक्षा दी. इनमें से 86 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए. इसके बाद सभी शिक्षित बेरोजगार हो गए. उन्होंने कहा कि इसके बाद हायर सेकेंडरी, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक... सीनियर मंत्री ने कहा कि हर दिन न जाने कितने छात्र क्वालिफाई कर रहे हैं लेकिन वे बस सोचते रह जाते हैं. ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कोई नौकरी नहीं है.
विपक्ष बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर टीएमसी पर साध रहा निशाना
चटर्जी की विवादास्पद टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विपक्ष बेरोजगारी जैसे मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को निशाना बना रहा है और सीबीआई एसएससी घोटाले की जांच कर रही है, जिसमें हजारों युवा उचित पात्रता परीक्षा के माध्यम से नौकरी पाने से वंचित थे.
बता दें कि शनिवार को पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. कुल 86.60 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. बोर्ड ने 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








