
1.65 करोड़ रुपये के Nokia स्मार्टफोन्स भारत में किए जाएंगे डोनेट
AajTak
HMD Global ने ऐलान किया है कि कंपनी भारत में 1.65 करोड़़ रुपये के स्मार्टफोन्स दान करेगी. कंपनी के मुताबिक ये वैसे छात्रों के लिए है जिनके पास किसी तरह की सुविधा नहीं है.
कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से काफी बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब हुई. जिनके पास सुविधा थी वो ऑनलाइन पढ़ाई करने लगे. लेकिन इसमें कई ऐसे गरीब बच्चें भी है जिनको स्मार्टफोन का ऐक्सेस नहीं मिल पाता है. अब उन बच्चों की मदद के लिए Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global सामने आई है. ताकि गरीब बच्चें भी स्मार्टफोन की मदद से अपनी पढ़ाई ऑनलाइन जारी रख सकें. HMD Global फिनलैंड की कंपनी है जिसके पास Nokia फोन्स बनाने का राइट है. HMD Global के मुताबिक कंपनी 1.65 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन गरीब बच्चों को डोनेट करेगी. इससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिलेगी. HMD Global ये डोनेशन नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की संस्था KSCF के जरिए करेगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











