
1:37 पर ENTRY, 2:33 पर EXIT... आ गया सैफ के हमलावर का सीढ़ियां चढ़ते हुए वीडियो
AajTak
सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था. पुलिस अभी उस शख्स से पूछताछ कर रही है. संदिग्ध का नाम शाहिद बताया जा रहा है. मुंबई के ताड़देव पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने उसे फॉकलैंड रोड गिरगांव से हिरासत में लिया गया था.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था. पुलिस अभी शाहिद नाम के उस शख्स से पूछताछ कर रही है. मुंबई के ताड़देव पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने उसे फॉकलैंड रोड गिरगांव से हिरासत में लिया गया था.
संदिग्ध की हुई पहचान
शाहिद पर पहले से चार से पांच हाउस ब्रेकिंग के मामले दर्ज हैं. इसका मतलब है कि ये शख्स पहले भी चोरी के लिए लोगों के घरों में घुस चुका है. हालांकि क्या यह वही शख्स है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया इस पर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है.
सामने आया हमलावर का नया वीडियो
सैफ अली खान पर हमले के मामले में नई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है. इसमें हमलावर को एक्टर के घर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में शख्स सीढ़ियां चढ़ता दिख रहा है. शख्स ने नकाब बांधा हुआ है. काले कपड़े और चप्पल पहनी हुई है. ये शख्स 16 जनवरी की रात तकरीबन 1.37 बजे सैफ के घर में घुसा था. इसके बाद लगभग 2.33 बजे चोर को सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया. उतरते हुए उसके चेहरे पर नकाब नहीं था.
क्या है पूरा मामला?

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












