1 लाख की सैलरी, फिल्म का ऑफर और यूट्यूब से कमाई... सचिन-सीमा की तो लग गई लॉटरी!
AajTak
सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी भारत से लेकर पाकिस्तान तक में खूब सुर्खियां बटोर रही है. इसी बीच दोनों को तीन-तीन गुड न्यूज मिली हैं. एक गुजराती कारोबारी ने दोनों को 50-50 हजार प्रति माह नौकरी का ऑफर दिया है. एक मूवी डायरेक्टर ने भी उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है. तो वहीं दोनों के यूट्यूब चैनल में भी सब्सक्राइबर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
सीमा हैदर और सचिन मीणा... आज की तरीख में शायद ही कोई ऐसा हो जो इन दोनों के नाम से वाकिफ नहीं है. दोनों की लव स्टोरी इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. दोनों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं. न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया, हर जगह सचिन-सीमा की प्रेम कहानी सुर्खियां बटोर रही है. इसी बीच अब दोनों के पास एक साथ तीन-तीन गुड न्यूज सामने आई हैं.
पहली गुड न्यूज ये है कि उन्हें गुजरात के एक कारोबारी ने नौकरी का ऑफर दिया है. कारोबारी की तरफ से कहा गया है कि दोनों को पचास-पचास हजार रुपये महीने की सैलरी पर नौकरी दी जाएगी.
दरअसल, जैसे ही यह खबर सामने आई कि सीमा-सचिन का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो गुजराती कारोबारी ने दरियादिली दिखाते हुए उनकी मदद करने का निर्णय लिया. उन्होंने दोनों को 50-50 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी देने की पेशकश की है. यानि सीमा सचिन प्रति महीना 1 लाख रुपये उस कारोबारी के पास नौकरी करके कमा सकेंगे.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के रबूपुर गांव में एक डाकिया अनजान चिट्ठी लेकर सचिन-सीमा के घर पहुंचा. अनजान चिट्ठी देखकर वहां हड़कंप मच गया. सीमा उस चिट्ठी को खोलना चाहती थी लेकिन उसकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. उन्हें लगा कि ये कोई धमकी भरी चिट्ठी हो सकती है.
50-50 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी का ऑफर
इसके बाद पुलिस के जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, अधिकारियों के आदेश पर चिट्ठी खोली गई तो पता चला कि उसे गुजरात के एक कारोबारी ने सचिन और सीमा को लिखी है. तीन पन्नों की चिट्ठी में सीमा हैदर और सचिन को गुजरात में 50-50 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी पर नौकरी ऑफर किया गया था. उसमें लिखा था कि वो कभी भी गुजरात पहुंचकर नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं. इसके अलावा चिट्ठी में आगे लिखा गया था कि उन दोनों की हर संभव मदद की जाएगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






