
1 मार्च से प्राइवेट अस्पतालों में भी लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन, बुजुर्गों को लगेगा फ्री टीका
AajTak
दूसरे चरण में वैक्सीन की डोज लेने वालों के एज ग्रुप को लेकर सरकार ने फेरबदल किए हैं. अब 60 साल के ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी. पहले यह 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए थी.
कोरोना वैक्सीन महामारी से निपटने के लिए देश में वैक्सीनेशन अभियान जारी है. 1 मार्च से बुजुर्गों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी. बड़ी बात यह है कि अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा सकेगी. प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो सरकार के नियमों के तहत वैक्सीन पाने के पात्र हैं. दूसरे चरण में वैक्सीन की डोज लेने वालों के एज ग्रुप को लेकर सरकार ने फेरबदल किए हैं. अब 60 साल के ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना का वैक्सीन दी जाएगी. पहले यह 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए थी. केंद्र सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के उन्हीं लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी जो पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे लोगों को अपनी परेशानी संबंधी कागजात दिखाने होंगे.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









