
...जब याचिकाकर्ता ने योर ऑनर कहकर किया संबोधित तो CJI बोले, ‘पहले होमवर्क कीजिए तब आइए’
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा कि वो योर ऑनर कहकर संबोधित ना करें. हालांकि, बाद में तथ्यों की कमी के आधार पर याचिकाकर्ता का मामला सुना ही नहीं जा सका.
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कुछ ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जब चीफ जस्टिस एस.ए. बोबडे को कहना पड़ा कि सुप्रीम कोर्ट के जज को Your Honour कहकर संबोधित ना करें. दरअसल, एक लॉ स्टूडेंट की याचिका पर मंगलवार को सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हुई. लेकिन जैसे ही मामला सुना जाना शुरू हुआ तभी बात फंस गई. याचिका दाखिल करने वाले लॉ स्टूडेंट श्रीकांत प्रसाद ने अपनी बात कहनी शुरू की, तो उन्होंने चीफ जस्टिस को योर ऑनर कहकर संबोधित किया. इसी पर तुरंत टिप्पणी करते हुए CJI ने कहा कि आपने यहां पेश होने से पहले होमवर्क नहीं किया है, आप शुरुआत में ही बेंच को गलत तरीके से संबोधित कर रहे हैं. चीफ जस्टिस ने कहा कि जब आप योर ऑनर कह रहे हैं तो आपके दिमाग में या तो अमेरिका की कोर्ट है या कोई मजिस्ट्रेट कोर्ट. हम इन दोनों में से कोई भी नहीं हैं. जिसके बाद लॉ स्टूडेंट की ओर से कहा गया कि वह आपको माई लॉर्ड कह सकते हैं, लेकिन जस्टिस बोबडे ने कहा कि याचिका के अलावा कुछ और सुनने में हमारी दिलचस्पी नहीं है. हालांकि, जब याचिका की सुनवाई शुरू हुई तो अदालत ने कहा कि इस याचिका में सही तरीके से तथ्य नहीं रखे गए हैं, ना ही तर्क और आधार हैं. अब अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा है कि वो अपना होमवर्क बेहतर करें और दो हफ्ते के बाद फिर से आएं. गौरतलब है कि सर्वोच्च अदालत में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब CJI ने किसी याचिकाकर्ता को योर ऑनर कहने को लेकर टोका है. इसके अलावा कई बार माई लॉर्ड को लेकर भी आपत्ति जाहिर की गई है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









