
गाबा में ऑस्ट्रेलिया का गुरुर चूर, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में टॉप पर टीम इंडिया
AajTak
ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में रोमांचक जीत के साथ श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम करने वाली भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है.
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में मंगलवार को टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. यहां 33 साल से ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं हारी थी, लेकिन 19 जनवरी को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत कर दिया. साथ ही भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी लगातार तीसरी बार अपने नाम कर जीत की हैट्रिक भी लगाई. India on 🔝 After the hard-fought win at The Gabba, India move to the No.1 spot in ICC World Test Championship standings 💥 Australia slip to No.3 👇#WTC21 pic.twitter.com/UrTLE4Rui0 🇮🇳,🇳🇿,🇦🇺 and 🏴 Who has to do what to make it to the World Test Championship final? #WTC21@deeputalks breaks it down right here !https://t.co/Qguu9sWG8f pic.twitter.com/usshGhmG3h वहीं, इस जीत की हैट्रिक के बीच टीम इंडिया ने एक और बड़ा कारनामा किया है. चौथे टेस्ट में तीन विकेट की रोमांचक जीत के साथ श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम करने वाली भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. टीम इंडिया के टॉप पर पहुंचने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय टीम फाइनल से महज एक कदम दूर है.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









